सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था,शिक्षक की कमी को लेकर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन का दमदार प्रदर्शन। देखिए वीडियो।

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // जिले के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा छात्र हितों से जुड़ी अन्य समस्याएं व्याप्त है। इन समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर सोमवार को गोंड़वाना स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्य रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए इनके निराकरण की मांग की है।

 

गोंड़वाना स्टूडेंट्स यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कंवर व अन्य पदाधिकारियों ने सौंपे गए मांग पत्र में कहा है कि जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा, करतला, कटघोरा और कोरबा की प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ाई अच्छी हो सके। आदिवासी वर्ग के विद्यार्थियों जिनके पूर्वजों की जमीनी दस्तावेज मिसल, अधिकार अभिलेख नहीं है उनका ग्राम सभा प्रस्ताव के माध्यम से जाति, निवास प्रमाण पत्र अविलंब जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाक में अधूरे निर्माण भवन को जल्द पूरा कराया जाए। अधूरे भवनों में आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला भवन हैं। इसके कारण विद्यार्थियों को अध्ययन करने में असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम बीजाडांड में प्राथमिक स्कूल न होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे विद्यालय जाने से वंचित हो गए हैं। जिले में डीएमएफ फंड पर्याप्त मात्रा में है। उसी फंड की राशि से सभी स्कूलों में पुस्तकालय, साइकिल स्टैंड शेड का निर्माण कराया जाए।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles