पसान (कोरबा)cgcitynews // शासकीय विद्यालय भूमि अतिक्रमण पसान का मामला सामने आया है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान की भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार पसान ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट जांच कर अमीन सहित प्रतिवेदन व पंचनामा निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
https://cgcitynews.com
कोरबा जिला के पसान तहसील अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान की भूमि पर 50-,60 साल पूर्व बने रंगमंच को नीरज जैन के द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़कर जगह को समतल कर अतिक्रमण करने एवं अवैध कब्जे की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
इस संबंध में विद्यालय प्राचार्य द्वारा तहसील न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की भूमि का सीमांकन एवं स्थल जांच कराए जाने की मांग की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि विद्यालय परिसर की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है।कार्यवाही नहीं होने से कब्ज़ाधारियों के हौसला बुलंद हो गया है
अतिक्रमण पर तहसीलदार का कड़ा रुख
मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार पसान ने राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी (हल्का क्रमांक 03, 04 एवं 06) की टीम बनाकर निर्देशित किया है कि वे स्थल का मौका निरीक्षण कर अमीन सहित स्पष्ट जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा तैयार कर दिनांक 22 दिसंबर 2025 तक न्यायालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
प्रशासन के इस निर्देश के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अतिक्रमणकारियों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/
शासकीय विद्यालय भूमि अतिक्रमण पसान
सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर यदि अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं शासकीय भूमि को मुक्त कराने की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला प्रशासन की उस नीति को दर्शाता है, जिसमें शासकीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर सख्त नियंत्रण को प्राथमिकता दी जा रही है।
https://cgstate.gov.in/