पेंड्रा // गौरेला –पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला क्षेत्र में एक अनूठी घटना देखने को मिली है। बांधामुड़ा गांव निवासी विजय राठौर की बाड़ी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांप आपस में भिड़ते नजर आए। दोनों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई में एक सांप गंभीर रूप से घायल हो गया। सांपों की इस प्रजाति को छत्तीसगढ़ में असड़िया या फिर धमना के नाम से जाना जाता है।
एक्सपर्ट ने दोनों सांपों को किया अलग
घटना को देखकर आस पास के लोग दंग रह गए और तुरंत सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पेंड्रा के स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट द्वारिका कोल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी और सूझबूझ के साथ दोनों सांपों को अलग किया और घायल सर्प को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
अस्पताल में किया गया सांप का इलाज
इसके बाद घायल सांप को बिना देर किए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल परिसर के बाहर ही उसका उपचार किया गया। स्ट्रेचर पर सांप का इलाज होते देख वहां मौजूद लोग हैरानी से यह दृश्य देखते रह गए।
रेस्क्यू एक्सपर्ट द्वारिका कोल को मिली सराहना
इस अनोखे रेस्क्यू और उपचार को देखकर स्थानीय लोगों ने द्वारिका कोल के प्रयासों की जमकर सराहना की। यह घटना न केवल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी संदेश दे रही है।
10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ा मौका : पुनर्गणना- पुनर्मूल्यांकन हेतु इस तारीख तक करें आवेदन
कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


