चिता की चिंगारी से जला आशियाना: कोरबा में अंतिम संस्कार के दौरान चली तेज हवा, देखते-ही-देखते पूरा घर जलकर राख

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा में आज दोपहर 75 वर्षीय शिवनंदन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान चिता से उठी चिंगारी तेज हवा के साथ उड़कर पास ही स्थित उमेश सिंह के कच्चे मकान तक पहुंच गई और देखते-ही-देखते पूरा घर जलकर राख हो गया।

कोरबा।सोमवार दोपहर की घटना गया जहाँ पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पचरा गांव में अंतिम संस्कार के दौरान चिता से उठी चिंगारी ने एक ग्रामीण का आशियाना उजाड़ दिया। श्मशान घाट से उड़ी चिंगारी हवा के साथ उमेश सिंह के घर तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद उमेश और उनके दो बच्चों ने भागकर जान बचाई, जबकि उमेश की पत्नी नहाने गई हुई थी। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

korba

मिली जानकारी के मुताबिक पचरा गांव निवासी 75 वर्षीय शिवनंदन सिंह का निधन हो गया था। स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान चिता से उठी चिंगारी तेज हवा के कारण उड़कर पास स्थित उमेश सिंह के कच्चे मकान तक पहुंच गई। और आग लगने की घटना सामने आई। पता जा रहा है कि घर से कुछ ही दूरी पर मुक्तिधाम है। तेज हवा और आंधी तूफान के चलते आपकी चिंगारी घर तक पहुंच गई जहां धीरे धीरे आग विकराल रूप ले लिया।

korba

चिंगारी लगते ही उमेश का घर धू-धू कर जलने लगा। घटना इतनी तेजी से हुई कि घर के भीतर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, दस्तावेज और नकदी समेत पूरा सामान जल गया। उमेश और उनके दो बच्चे किसी तरह घर से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि अग्नि दुर्घटनाओं में नष्ट हुए सामान की क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान है। पीड़ित पक्ष आवेदन कर सकता है। हालांकि आंधी-तूफान या बाढ़ जैसी आपदा में ही संपत्ति के नुकसान पर मुआवजा दिया जाता है।

इस हादसे के बाद उमेश सिंह के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सिर से छत छिनने के साथ ही रोजमर्रा की जरूरत का सारा सामान जल गया। अब परिवार के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मदद देने की मांग की है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles