कोरबा // ) कोरबा जिले में जनरल परेड में अनुपस्थिति पर जारी 127 नोटिसों से नाराज नगर सेनानियों की विरोध के साथ हड़ताल कर दी, जो देर शाम प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। महिला सैनिकों की दूरस्थ तैनाती, बच्चों की देखभाल और ड्यूटी-परेड के दबाव जैसे मुद्दों पर सैनिकों ने जिला सेनानी के आदेशों को अव्यवहारिक बताया था और विरोध करते हुए हड़ताल पर बैठ गए थे।
जानकारी के अनुसार स्थिति गंभीर होती देख संभागीय नगर सेना, सेनानी, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज, अपर कलेक्टर वीरेंद्र पटेल, एसडीएम सरोज महिलांगे और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। और नगर सेनानियों से उनकी समस्याओं पर बातचीत करते हुए परेड नियमों में संशोधन, महिलाओं को राहत और विवादित नोटिसों की समीक्षा सहित सभी मांगों पर एक सप्ताह में कार्यवाही का भरोसा दिया।
आश्वासन के बाद नगर सेनानी ड्यूटी पर लौट आए, लेकिन चेतावनी दी कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

