शाहजहांपुर में सर्दी का ‘टॉर्चर’: 5 डिग्री तक पहुंचा पारा, धूप निकलने के बाद भी कांप रहे लोग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

शाहजहांपुर में उत्तराखंड की बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि अधिकतम 19.8 डिग्री रहा। धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हवा का रुख उत्तर-पश्चिम होने से यह स्थिति बनी है, और अगले दिन भी मौसम साफ रहेगा।
HighLights

  1. न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
  2. उत्तराखंड की बर्फबारी का असर शाहजहांपुर में।
  3. धूप के बावजूद बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड।

उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर यहां भी दिख रहा है। धूप निकलने के बाद भी सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। हालांकि अभी मौसम साफ रहेगा।

मौसम बदलने के साथ ही कोहरे का प्रभाव कम हो गया है। वातावरण में नमी भी नहीं है। आसमान साफ होने के कारण लगातार तीसरे दिन भी अच्छी धूप खिली, लेकिन शीतलहर के कारण सर्दी का प्रभाव बना रहा।

न्यूनतम पारा रविवार की तुलना में 3.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर पांच पर पहुंच गया। इसी तरह अधिकतम तापमान एक दिन पूर्व 20.8 की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस नीचे 19.8 पर पहुंच गया।

गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग के विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि हवा का रुख उत्तर पश्चिम हो गया है। जिस कारण उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर यहां भी मौसम पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। ऐसे में मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!