मूंगफली में कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जो यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं, जिससे जोड़ों में दर्द या सूजन बढ़ सकती है।

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

सर्दियों की गुनगुनी धूप में मूंगफली खाना किसे पसंद नहीं होता? प्रोटीन का पावरहाउस कही जाने वाली मूंगफली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। अगर आप भी इसे हेल्दी स्नैक मानकर ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए मूंगफली नुकसानदेह हो सकती है।

HighLights

  1. मूंगफली खाने में काफी टेस्टी होती है
  2. कुछ लोगों के लिए मूंगफली हानिकारक हो सकती है
  3. इन लोगों को मूंगफली खाने से बचना चाहिए

 मूंगफली स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि चाय के साथ या सिर्फ स्नैक के रूप में हर कोई इसे खाना पसंद करता है। यह सस्ता, स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये टेस्टी नट हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होती? कुछ लोगों के लिए मूंगफली हानिकारक साबित हो सकत है। आइए जानें किन लोगों को मूंगफली खाने से बचना चाहिए।

एलर्जी वाले लोग

मूंगली से एलर्जी सबसे आम समस्या है। इसे खाने से स्किन पर दाने, खुजली, दस्त व सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको पहले कभी मूंगफली खाने के बाद रैश या सूजन हुई ह, तो इसे अपनी डाइट से हटा दें।

वजन कम करने वाले लोग

मूंगफली प्रोटीन, फैट और फाइबर का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाना वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो मूंगफली सीमित मात्रा में ही खाएं।

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आपको मूंगफली खाने से बचना चाहिए। वैसे तो मूंगफली में सोडियम की मात्रा कम होती है, लेकिन नमक के साथ मूंगफली खाना हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। अगर आपको बीपी की समस्या है, तो मूंगफली के साथ नमक न खाएं।

सूजन वाले लोग

मूंगफली में ओमेगा-6 की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन ओमेगा-3 की कम होती है, इसलिए इसके कारण शरीर में हेल्दी फैटी एसिड्स असंतुलित हो सकते हैं और सूजन हो सकती है।

मिनरल्स के अब्जॉर्प्शन में रुकावट

मूंगफली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन शरीर में मिनरल्स के अब्जॉर्प्शन को ब्लॉक कर सकती है। इसमें पाया जाने वाला फाइटिक एसिड जिंक, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम के अब्जॉर्प्शन को रोकता है। साथ ही, इससे आंतों में जलन और एलर्जी भी हो सकती है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!