*दो अंतर्राजीय गांजा तस्कर 805 किलो गांजा लगभग 80 लाख48 हजार रुपए लागत मूल्य के गांजा अवैध रूप से ट्रक में परिवहन करते बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़े.…*

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जगदलपुर।// बस्तर जिले के सरहदी उडीसा राज्य से छत्तीसगढ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय उदित पुष्कर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में नगरनार थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
बस्तर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक मटमैला रंग के टाटा 1512 वाहन ट्रक क्र. MH 13 DQ 2937 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे कि सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका के सामने एनएच 63 मेन रोड के पास पहुंच कर नाकाबंदी कर आरोपीयो के टाटा 1512 वाहन ट्रक को चेक करने पर ट्रक के डाला में दीप जलाने के तेल के कार्टुनो के बीच में छिपाकर रखा 26 प्लास्टिक बोरियो में कुल वजन 804.805 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कुल किमती 80,48,050 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया, मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत पाये जाने से आरोपीयो के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles