दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन: ‘मोस्ट वांटेड’ नक्सली हिडमा के समर्थन में नारे, पुलिस पर मिर्च स्प्रे 00 वायु प्रदूषण विरोध के बीच नक्सली पोस्टर, 22 गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

दिल्ली के इंडिया गेट पर रविवार देर शाम वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने देश के ‘मोस्ट वांटेड’ नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (44) के पोस्टर लहराए और उसके समर्थन में “माडवी हिडमा अमर रहे” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने हिडमा को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के समान बताते हुए उसे ‘जल, जंगल और ज़मीन का रखवाला’ बताया।

प्प्रदर्शन के दौरान भीड़ की पुलिस से हाथापाई हुई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर काली मिर्च (मिर्च स्प्रे) छिड़क दिया, जिससे तीन-चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने दो थानों में FIR दर्ज कर ली है और अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

0 कानून-व्यवस्था का उल्लंघन,पहली बार हुआ स्प्रे का उपयोग

डिप्टी कमिश्नर देवेश कुमार महला ने बताया कि यह पहली बार हुआ जब प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था और यातायात संभाल रहे अधिकारियों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के कारण एम्बुलेंस और मेडिकल कर्मियों को सी-हेक्सागॉन से गुजरने में दिक्कत आई।

0 नक्सली हिडमा कौन था?

* हिडमा एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली था और ढाई दशक से छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय था।
* उसे सुरक्षाबलों ने 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक एनकाउंटर में मार गिराया था।
* वह छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मरेडमिल्ली जंगल में अपनी पत्नी राजे उर्फ रज्जका और 4 अन्य नक्सलियों के साथ मारा गया था।
* गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को हिडमा को खत्म करने के लिए 30 दिनों की डेडलाइन दी थी, जिसे 12 दिन पहले ही पूरा कर लिया गया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles