कोरबा / पसान // कोरबा जिला की राजनीति में पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के युवा और सक्रिय कांग्रेस नेता जुनैद खान इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिलने के साथ ही जुनैद खान को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर से प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में जिला अध्यक्ष मनोज चौहान की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन दिया गया है।

जैसे ही जुनैद खान के महामंत्री बनने की खबर सामने आई, पसान ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच काम करने का परिणाम है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
जुनैद खान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के करीबी माने जाते है वे अपनी सक्रियता, मिलनसार स्वभाव और युवा नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी खास पकड़ मानी जाती है और वे लगातार सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाते रहे हैं। यही वजह है कि उनकी नई जिम्मेदारी को संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जुनैद खान को मिली यह जिम्मेदारी न केवल उनके राजनीतिक सफर के लिए अहम साबित होगी, बल्कि पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को भी नई ऊर्जा देने का काम करेगी।
यह भी पढ़े 👇👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


