राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर सैला में हुआ आयोजित, रासेयो युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर- कौशल नेटी*

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

*कोरबा/पाली:-* अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम पोड़ी (लाफा) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर 24 से 30 नवम्बर तक सैला के भारत भवन एवं प्राथमिक शाला भवन में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त बनाना और उन्हें समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत कोरबा, क्षेत्र क्रमांक- 9 के सदस्य कौशल नेटी एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती कमल देवी आंडिल थे। वहीं के.एस. मरावी प्राचार्य सेजेस पोड़ी, श्रीमती राखी जायसवाल कार्यक्रम अधिकारी रासेयो (महिला), एन. के. कंवर कार्यक्रम अधिकारी रासेयो (पोड़ी, लाफा), बीरसिंह आंडिल व्याख्याता, जयसिंह राज (उद्योग केंद्र सूरजपुर), नरसिंह राज एसएमसी अध्यक्ष प्राथमिक शाला सैला उपस्थित रहे। इस शिविर के विशिष्ट अतिथि सरपंच ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों के संबंध में सभी को अवगत कराया और स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया व उन्हें शिक्षा के साथ समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं मुख्य अतिथि जिपं. सदस्य कौशल नेटी ने कहा कि यह शिविर युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है कि वे समाज सेवा के माध्यम से अपने जीवन को स्थिर रखे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर मिलता है। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को नशामुक्ति समाज के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें समाज मे नशामुक्ति के बारे में सलाह दी गई। सात दिवसीय शिविर में परियोजना कार्य के साथ साथ बौद्धिक विकास, साफ- सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजागरण के कार्यक्रम भी संचालित किए गए। जिस समारोह में शिक्षक एवं कर्मचारीगण, छात्र- छात्राएं तथा ग्रामीणजनों ने भाग लिया।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles