38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

छात्राओं ने कबड्डी स्पर्धा में दिखाया अपना दमखम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (01/12/25) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने अशासकीय विद्यालय संघ दीपका ने खेल महाकुंभ का आयोजन किया। इसमें दीपका क्षेत्र के अशासकीय विद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया। कबड्डी स्पर्धा में छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्राइमरी, मिडिल व हाईस्कूल की 3 श्रेणियों में विभिन्न खेल का आयोजन किया गया।
अशासकीय विद्यालय संघ दीपका के दो दिनी खेल महाकुंभ में कलचुरी हायर सेकेंडरी स्कूल, सर्वमंगला हाईस्कूल, राधेय विद्यापीठ हाईस्कूल, छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, ईस्ट पाइंट हाईस्कूल, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, ज्ञान विज्ञान पब्लिक स्कूल और सरस्वती ज्ञान मंदिर दीपका ने भाग लिया। छात्रों के पालक भी खेलकूद प्रतियोगिता देखने पहुंचे, जिन्होंने संघ के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू, पार्षद ज्योति तिवारी, रजनीश तिवारी रहे।
इस अवसर पर श्री राजपूत ने पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेलकूद में हिस्सा लेने प्रेरित किया। परिवार, स्कूल व देश का नाम रोशन करने कड़ी मेहतन करने की सीख दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल यूनियन के अध्यक्ष अक्षय कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि दीपका थाना के एसआई राजेन्द्र सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता, हिमांशु देवांगन, खेल प्रभारी नरेश केंवट, धर्मेंद्र डहरवाल, संजय कुमार अग्रवाल रहे। अतिथियों ने छात्रों को लगातार अभ्यास से खेल के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने प्रेरित किया।
इस मौके पर दीपका ब्लॉक अध्यक्ष भौनेंद्र डहरवाल, विशिष्ट अतिथि संस्कृत प्रभारी राधेश्याम मनहर, कोषाध्यक्ष धरम तिवारी, नारयण सिंह चंद्रा, उपाध्यक्ष एचआर ओग्रे, सुनीता यादव, क्रीड़ा प्रभारी आकाश पांडे, मीडिया प्रभारी आशीष साहू, सांस्कृतिक प्रभारी समयासाची नाग उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने प्रशांत कुमार, चमेली शर्मा, प्रणव, ज्योति सिदार, बाबू सिंह और रतिराम सूर्यवंशी का सहयोग रहा।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!