बकसाही स्कूल में कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का सम्मान, सीमित साधन के बावजूद निरंतर प्रयास सफलता का मूलमंत्र

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पाली//  महिला कबड्डी विश्व विजेता टीम की खिलाड़ी संजूदेवी के प्रथम आगमन पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्साही में स्वागत और अभिनन्दन किया गया। शाला परिसर में पहुंचने पर उन्हें तिलक लगा व गुलदस्ता भेंट कर बैंड बाजे गाजे के साथ विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। मंच आसीन होने पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ अनीता सिंह ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट शुभकामना व बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आप हमारे क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आपके इस कार्य से ग्रामीण अंचल को विशेष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर संजू देवी ने छात्र-छात्राओं को अपनी जीवन में आने वाली समस्याओं, संघर्ष के बारे में बच्चों से विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि हमें सीमित साधन के बावजूद निरंतर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हमेशा प्रयासरत होना चाहिए। यही सफलता का मूलमंत्र है। कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता संगीता वस्त्रकार, हरिशंकर डिक्सेना, पूनम कौशिक, प‌द्मावती पुंदवार, अनुश्री दुबे, प्रिया तिवारी, मोनिका जांगड़े, लता ठाकुर, हेमलाल बर्मन, योगेश द्विवेदी, हीरालाल प्रजापति, धीरज कुमार सोनी, प्रकाश कश्यप, श्रीमती सभा, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम टेकाम, योगेश राज, सानिया, निरंजन, साक्षी व राष्ट्रीय योजना के अनेक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई राजेश कुमार फ्रैंकलिन के द्वारा किया गया।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles