27.1 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 1, 2026

पेट्रोल,डीजल पर नई पाबंदी ! प्रशासन का बड़ा फैसला— अब ऐसे नहीं मिलेगा पेट्रोल,डीजल , जानिए पूरा नियम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर।// पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है। इसी बीच पेट्रोल-डीजल और गैस की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर वाहनों के अलावा डिब्बे, कैन या अन्य किसी पात्र में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।
इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते देशभर में पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर हलचल बनी हुई है। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि ईंधन की आपूर्ति आवश्यकतानुसार   नियमित रूप से हो रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। इसके बावजूद वाहनों बाजार में तरह-तरह की चर्चाओं के कारण पेट्रोल डीजल गैस की कालाबाजारी बढ़ गई है। इसका असर आपूर्ति परपड़ रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी कर कहा है कि सिर्फ वाहनों में ही आवश्यकता अनुसार डीजल और पेट्रोल दिए जाएं। प्रशासन की मानें तो इस पहल से जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगेगा। प्रशासन का यह भी मानना है की हाल के दिनों में ईंधन की कमी की आशंका के चलते अनियमित वितरण की शिकायतें बढ़ी थीं, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. पेट्रोल पंप परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच की जाएगी. अवैध परिवहन या कालाबाजारी की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जांच दल का गठन किया गया है, जो जिलेभर में सतत निगरानी एवं निरीक्षण करेगा. संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए हैं. कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, तथा सभी संबंधितों को इसका कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा.
यह भी पढ़े
👇👇

 

https://cgcitynews.com/big-action-of-acb-then-in-charge-ranger-manish-srivastava-and-ranger-pallav-nayak-arrested-for-taking-bribe-of-rs-50-thousand/

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

 

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!