28.8 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 30, 2026

पसान सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा गुंजन प्रजापति ने स्कूल में हासिल किया प्रथम स्थान, छोटे गांव से बड़े सपनों की उड़ान, लैंगी, और सरस्वती शिशु मंदिर पसान का रिजल्ट रहा 100%

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा पसान 30 अप्रैल 2026। ग्राम पसान की गुंजन प्रजापति ने सरस्वती शिशु मंदिर पसान में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छोटे से गांव की यह बहादुर और मेहनती छात्रा अपने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। गुंजन प्रजापति के पिता रविन्द्र प्रजापति मध्यम परिवार से आते हैं, और माता राजकुमारी गृहिणी हैं। परिवार की सीमित साधनों के बावजूद गुंजन ने शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त कर दिखाया।
पसान शिशु मंदिर रिजल्ट
पसान शिशु मंदिर रिजल्ट
उनके पिता रविन्द्र प्रजापति बताते हैं, “हमारे पास ज्यादा संसाधन नहीं हैं, लेकिन हमने हमेशा गुंजन को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उसका समर्पण और मेहनत देखकर हमें गर्व महसूस होता है।” गुंजन की यह सफलता केवल अंक और परिणाम तक सीमित नहीं है। यह कहानी है मेहनत, अनुशासन और आत्म-विश्वास की। स्कूल के शिक्षक बताते हैं कि गुंजन न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट है, बल्कि सहपाठियों के बीच एक सकारात्मक और मददगार छात्रा के रूप में भी जानी जाती है। उन्होंने कहा, “गुंजन का ध्यान हमेशा सीखने और आत्म-सुधार पर रहता है। उसकी सफलता उसी का परिणाम है

इस उपलब्धि के साथ गुंजन ने यह साबित कर दिया है कि छोटे गांव की बेटियां भी बड़े सपने देख सकती हैं और उन्हें साकार कर सकती हैं

सरस्वती शिशु मंदिर पसान और हाई स्कूल लैंगी का रिजल्ट रहा 100%, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरस्वती शिशु मंदिर  पसान और हाई स्कूल लैंगी का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के शानदार रिजल्ट से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। मेधावी छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

पसान शिशु मंदिर रिजल्ट
पसान शिशु मंदिर  सफल छात्र 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। टॉप स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में गुंजन प्रजापति ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का श्रेय दिया गया।
यह शानदार परिणाम क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है।

यह भी पढ़े 👇👇

Tower Drama: युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, पसान पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन! माशिमं ने कसी कमर : 12वीं हिंदी की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को, ‘वन टाइम लॉक’ और GPS सुरक्षा से होगी सख्त निगरानी

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!