34.6 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

CG Election: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में हुआ 75.08 % मतदान, इस सीट पर पड़े सबसे कम 55.93 % वोट

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Chhattisgarh Assembly Election News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) में शुक्रवार को 70 सीट के लिए दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया और इस दौरान 75.08 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे

खरसिया सीट पर सबसे ज्यादा हुआ मतदान

उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे मतदान की समाप्ति तक 70 सीट के लिए 75.08 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. मतदान के दूसरे चरण में सबसे अधिक खरसिया सीट पर 86.54 फीसदी तथा राजधानी रायपुर की रायपुर नगर पश्चिम सीट पर सबसे कम 55.93 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

अधिकारियों ने बताया कि यह आंकड़ा अंतिम नहीं है. अन्य क्षेत्रों से जानकारी मिलने के बाद यह आंकड़ा बढ़ सकता है. पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण में 72 सीट पर हुए मतदान में 76.62 फीसदी मतदान हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को शुरुआत में मतदान धीमा रहा, लेकिन समय बीतने के साथ ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान के लिए अपने घरों से निकलने लगे. बाद में मतदान केंद्रों के सामने लंबी कतारें देखी गईं.

आठ मंत्रियों का भाग्य ईवीएम में हुआ बंद

दूसरे चरण में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (पाटन), विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत (सक्ती), उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (अंबिकापुर), गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण) और रवींद्र चौबे (साजा) सहित राज्य के आठ मंत्रियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया.

भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव (लोरमी), नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (जांजगीर-चांपा), केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह (भरतपुर-सोनहत-एसटी), सांसद गोमती साय (पत्थलगांव-एसटी), वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर दक्षिण), अजय चंद्राकर (कुरुद) और पुन्नूलाल मोहिले (मुंगेली) दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवार हैं.


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!