कोरबा/ पसान// जिले के पसान थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए पसान पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र में चोरी, लूट, उठाईगिरी और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं को रोकने पर विशेष जोर दिया गया।

अभियान के तहत ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनियादी कराई गई और ग्रामीणों को अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
👇👇link
https://cgcitynews.com
थाना प्रभारी द्वारा ग्राम पसान के साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सराफा व्यापारियों और अन्य दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों में CCTV कैमरे चालू रखने, लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत देने के लिए कहा गया।

इसके अलावा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और शराब भट्टी के सुपरवाइज़र को भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा कि सभी संस्थानों में लगे CCTV कैमरों को लगातार चालू रखा जाए और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
पसान थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सजग और सतर्क रहें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाना और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
थाना पसान, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
📞 संपर्क नंबर: 9479193317, 9827413065
पसान/ कोरबा(वीडियो)👇👇
Join 👇👇
https://chat.whatsapp.com/KojiriCpZUK37kByKCoizY
थाना पसान में ग्राम कोटवारों की बैठक, अपराध रोकथाम व कानून-व्यवस्था पर पुलिस का फोकस

