बिलासपुर। CG NEWS : बिलासपुर में एडिशनल एसपी रहते हुए स्पा सेंटर से मंथली रकम की वसूली के लिए दबाव बनाने वाले वसूलीबाज एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को गृह मंत्री विजय शर्मा ने निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वसूली का मामला सामने आने के बाद गृह मंत्री ने सख्ती दिखाई है। इस मामले की जांच और मामले की प्रथम दृष्टया गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के तत्कालीन एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए गए है। बता दे वर्तमान में राजेंद्र जायसवाल जीपीएम के एडिशनल एसपी हैं।लोकेश सेन उम्र 36 वर्ष पिता रामकुमार सेन निवासी रिंग रोड नम्बर टू ने आईजी बिलासपुर को की गई लिखित शिकायत में बताया है कि वे महाराणा प्रताप चौक में एक्वा वेलनेस प्राइवेट स्पा का संचालन करते हैं। उनकी दूसरी ब्रांच मंगला चौक में स्थित 36 मॉल के दूसरे मंजिल पर है।
CG NEWS
कोरबा की खबर पढ़े 👇
https://cgcitynews.com/robbery-and-stabbing-revealed-in-korba-police-arrested-2-accused/
स्पा केंद्र में 14 कर्मचारी काम करते हैं और वह सभी नियमों के तहत स्पा का संचालन कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें स्थानीय पुलिसकर्मियों को रकम देनी पड़ती थी। वे नियमों के तहत काम करते हैं और सारे ग्राहकों की डिटेल भी रखते है। बावजूद इसके स्थानीय पुलिसकर्मी उनसे मंथली मांगते हैं। इस अवैध मांग को पूरी नहीं करने पर बार बार स्पा में चेकिंग के नाम से दबाव बनाया जाता है।
विजय शर्मा ने क्या कहा देखे 👇

