पसान क्षेत्र के आसमान में हवाई हलचल, सर्वे को लेकर बढ़ी चर्चा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बीजाडांड़ मे खदान विस्तार का लगातार हो रहा विरोध 
कोरबा//  जिले के पसान एवं आसपास के इलाकों में इन दिनों आसमान में लगातार हवाई जहाज के चक्कर लगाने से लोगों के बीच उत्सुकता और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। रविवार को भी क्षेत्र के ऊपर विमान को कई बार घूमते हुए देखा गया, जिससे स्थानीय नागरिकों में तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से यह हवाई गतिविधि लगातार जारी है। अलग-अलग गांवों के ऊपर जहाज के मंडराने से यह साफ संकेत मिल रहा है कि क्षेत्र में किसी प्रकार का हवाई सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जानकारों और स्थानीय लोगों का मानना है कि पसान क्षेत्र में पहले से लंबित कोल कंपनियों के प्रस्तावों को देखते हुए यह सर्वे किसी नए कोयला खनन प्रोजेक्ट या पुराने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की तैयारी का हिस्सा हो सकता है। वहीं कुछ लोग इसे भू-वैज्ञानिक सर्वे, पर्यावरणीय अध्ययन या खनिज संसाधनों के आकलन से भी जोड़कर देख रहे हैं।
इस बीच, क्षेत्र के लोगों में चिंता भी बढ़ने लगी है। उनका कहना है कि यदि यह सर्वे कोयला परियोजना के लिए हो रहा है, तो इससे पर्यावरण और स्थानीय आजीविका पर असर पड़ सकता है। प्रशासन की चुप्पी के चलते अफवाहों का दौर और तेज हो गया है।
फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर यह हवाई सर्वे किस उद्देश्य से किया जा रहा है और आने वाले समय में इसका पसान क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार

यह भी पढ़े 👇👇

 

खदान विस्तार का विरोध: बीजाडांड में महापंचायत, विधायक भी रहे मौजूद

प्राइवेट जेट की उड़ान से मचा कौतूहल, नई कोयला खदान पर सवाल


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles