जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह की उपस्थिति में मंडल स्तरीय कार्यशाला में संगठन सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (10/11/25) कोरबा जिले के ग्राम पसान में भारतीय जनता पार्टी पसान मंडल द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी ने की।
उक्त आयोजित कार्यशाला में मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के सक्रिय सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति इसलिए बनी है क्योंकि इसके कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर तन, मन और समय समर्पित करते हैं। बूथ ही भाजपा की शक्ति का केंद्र है और प्रत्येक कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान है।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले चुनावों में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की मजबूती ही विजय का आधार बनेगी। उन्होंने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से बूथ संचालन, मतदाता संवाद एवं सामाजिक समरसता पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्रीगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष ने किया।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles