

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को अल्प प्रवास पर पेंड्रा पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर के पितृ शोक में लालपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीधे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का अल्प समय में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार, दवाइयों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
