38.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

उरगा चौक से कुदुरमाल-बिलासपुर मार्ग पर बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद * सर्वमांगला-कनबेरी मार्ग से हो रहा सुचारु यातायात

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //  कोरबा-चांपा मार्ग स्थित उरगा चौक से कुदुरमाल-बिलासपुर सड़क की तरफ जाने वाले मार्ग पर बड़ी गाड़ियों का आवागमन फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्णय सुरक्षा एवं सुचारु यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में सर्वमांगला-कनबेरी रोड से डायवर्ट किया गया है। यह मार्ग इस समय पूरी तरह से सुचारु है और बिना किसी बाधा के यातायात संचालित हो रहा है।
स्थानीय यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उरगा चौक से कुदुरमाल-बिलासपुर दिशा में मार्ग मरम्मत एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका कम होगी और कार्य भी तेजी से संपन्न हो सकेगा।
छोटे वाहनों के लिए मार्ग पूर्ववत चालू है, लेकिन यातायात पुलिस ने सावधानी बरतने अपील की है। वहीं भारी वाहनों के चालकों से सर्वमांगला-कनबेरी मार्ग का उपयोग करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही भारी वाहनों का आवागमन फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!