कोरबा /पसान // भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चल रही थी। गुरुवार को जिले के 20 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। वहीं दर्री व पाली सहित 4 मंडल में अध्यक्षों की घोषणा टल गई है।

भाजपा जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडेय के मार्गदर्शन में बूथ अध्यक्षों के चुनाव के पश्चात द्वितीय चरण में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। ग्राम पंचायत व निकाय चुनाव से पहले भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्षों की ह घोषणा की गई है। जल्द ही जिलाध्यक्ष की में घोषणा भी होगी। इस कड़ी में गुरुवार को ने भाजपा के 20 मंडलों में अध्यक्ष की घोषणा की गई। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के ह कोरबा मंडल में योगेश मिश्रा, कोसाबाड़ी बो में राजेश राठौर, बालको में दिलेन्द्र यादव, न सर्वमंगला नगर में मनीष मिश्रा अध्यक्ष ■ा नियुक्त किए गए हैं। रामपुर विधानसभा र क्षेत्र के फरसवानी मंडल के नरेन्द्र ■ा बिंझवार, बरपाली के ओमप्रकाश साहू, उरगा के किसन साव, कुदमुरा के बृजलाल राठिया, गढ़उपरोड़ा के हरिशंकर ने यादव, करतला मंडल अध्यक्ष रामकुमार गभेल चुने गए हैं।
कटघोरा विधानसभा के
कटघोरा मंडल के अभिषेक गर्ग, दीपका के राजू प्रजापति, बांकीमोंगरा के उदय शर्मा, हरदीबाजार के कृष्णा पटेल, भिलाईबाजार के दिनेश कुमार अध्यक्ष होंगे। पाली तानाखार के सिरमिना मंडल के रवि कुमार मरकाम, चोटिया के ऋषि प्रजापति, पसान के प्रताप सिंह मरावी, पोड़ी लाफा के विपिन कौशिक व चैतमा मंडल के बृजेश यादव अध्यक्ष चुने गए हैं।
पाली-दर्री में सस्पेंस बरकरार :- पाली मण्डल अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बनने पर 6 दावेदारों का एक पैनल बनाकर भेजा गया था। हालांकि चुनाव की स्थिति नहीं थी, लेकिन गुटबाजी को रोकने सर्वसम्मति और सर्वमान्य अध्यक्ष का चयन करना है। जो पार्टी नेताओ के लिए चुनौती पूर्ण और सिरदर्द साबित हो रहा है। इसकी घोषणा के पूर्व सभी को साधने प्रयास हो रहा है ताकि पार्टी में संगठन मजबूत बना रहे। इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। बताया जाता है कि इसकी घोषणा अगले दो-तीन के भीतर में कर दी जाएगी। अपरिहार्य कारण से नाम की घोषणा नही की गयी है। इसी तरह दर्री मंडल में भी अध्यक्ष को लेकर खींचतान थी, लिहाजा यहां भी घोषणा शेष है।


