पसान में सनसनीखेज वारदात: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने घंटों में किया गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
korba-husband-wife-murder-pasan-police-arrest
korba-husband-wife-murder-pasan-police-arrest
https://cgcitynews.com
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे के नेतृत्व में थाना पसान पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मामले में प्रार्थी नन्नू कूजूर (20 वर्ष) निवासी साजाकछार सारिसमार ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 9 मार्च 2026 की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच वह अपने चाचा राजूलाल कूजूर के घर मुर्गा-भात खाकर अपने घर चला गया था। इसी दौरान राजूलाल कूजूर का अपनी पत्नी उर्मिला बाई के साथ विवाद हो गया।
विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया और उसका सिर दीवार में पटक दिया। गंभीर चोट लगने के कारण रात करीब 3 बजे उर्मिला बाई की मौत हो गई।
10 मार्च की सुबह करीब 7 बजे आरोपी ने ही घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उर्मिला बाई घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोट के निशान थे और दीवार पर खून के धब्बे पाए गए।
korba-husband-wife-murder-pasan-police-arrest
korba-husband-wife-murder-pasan-police-arrest
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी राजूलाल कूजूर (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे, प्रधान आरक्षक 335, आरक्षक कमल, राहुल बघेल, रतन राठौर सहित थाना पसान पुलिस की अहम भूमिका रही।

 

यह भी पढ़े 👇👇

थाना पसान में ग्राम कोटवारों की बैठक, अपराध रोकथाम व कानून-व्यवस्था पर पुलिस का फोकस

 

Home

 

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles