26.4 C
Madhya Pradesh
Saturday, April 4, 2026

बंगाल चुनाव से पहले दिग्गज टेनिस खिलाडी लिएंडर पेस भाजपा मे शामिल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Tennis Legend Leander Paes joins BJP: टेनिस के मैदान पर 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार मौजूद रहे। पेस का पार्टी में आना बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले भाजपा के लिए एक बड़ा ‘बूस्टर डोज’ माना जा रहा है।
बंगाल में क्या होगा पेस का असर?
लिएंडर पेस की छवि एक ‘क्लीन’ और ग्लोबल आइकन की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कोलकाता और उसके आसपास के शहरी इलाकों में पेस का गहरा प्रभाव है। उनके आने से भाजपा को शहरी मध्यम वर्ग, युवाओं और खेल प्रेमियों को अपनी ओर खींचने में मदद मिल सकती है। भाजपा उन्हें कोलकाता की किसी महत्वपूर्ण सीट से मैदान में उतार सकती है।
कौन हैं लिएंडर पेस?
लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह सात ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले दुनिया के इकलौते टेनिस खिलाड़ी हैं। पेस ने अपने करियर में 8 पुरुष डबल्स और 10 मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। साल 2024 में उन्हें ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम’ में भी शामिल किया गया था।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 का शेड्यूल
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस बार मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और उभरती हुई भाजपा के बीच काफी कड़ा माना जा रहा है।
दूसरे चरण में हो सकती है पेस की अग्निपरीक्षा
लिएंडर पेस जिस क्षेत्र (कोलकाता/शहरी बंगाल) से प्रभाव रखते हैं, वहां दूसरे चरण में मतदान होना है। 29 अप्रैल को कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में वोटिंग होगी। भाजपा को उम्मीद है कि पेस के नाम का जादू इन सीटों पर पार्टी को बढ़त दिलाएगा। फिलहाल पेस बंगाल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़े 👇👇

कोरबा में BJP का नया जिला कार्यालय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अटल स्मृति भवन का भूमिपूजन

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!