30.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

Dessert Recipe For Rose Day: रोज डे पर तैयार करें गुलाब से बने ये डेजर्ट, आसान है इसे बनाने की विधि

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Five Dessert Recipe For Rose Day 2026: अगर रोज डे के दिन आप अपने पार्टनर को कुछ सरप्राइज देना चाहती हैं तो उन्हें गुलाब की पंखुड़ियों से बना कुछ मीठा बनाकर खिलाएं।

five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026

Five Dessert Recipe For Rose Day 2026: रोज डे प्यार के हफ्ते का पहला दिन होता है। ऐसे में हर कोई इस दिन अपने खास साथी के लिए कुछ अलग और यादगार करना चाहता है। अगर इस बार आप अपने पार्टनर को कुछ अनोखा सरप्राइज देना चाहती हैं, तो गुलाब की पंखुड़ियों से बना मीठा उनके दिल को छू जाएगा।

गुलाब की पंखुड़ियां न केवल खूबसूरती का प्रतीक हैं, बल्कि इनसे बनी मिठाइयां स्वादिष्ट और सेहतमंद भी होती हैं। घर पर ही आसानी से बनाई जा सकने वाली यह मिठाई आपकी मोहब्बत को और भी गहरा कर देगी।

इस खास दिन पर गुलाब की पंखुड़ियों से बनी मिठाई खिलाकर आप अपने रिश्ते में मिठास भर सकती हैं और अपने प्यार को एक नया रंग दे सकती हैं। यह रोमांटिक गिफ्ट न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है। आइए आपको गुुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाली कुछ मिठाइयों की रेसिपी

five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026

गुलाब की खीर

  • गुलाब की खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालें और उसमें साफ़ की हुई गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें।
  • इलायची पाउडर और चीनी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • दूध गाढ़ा होने लगे तो आंच बंद कर दें।
  • इसे ठंडा करके ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता डालकर सर्व करें।

 

five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026

 गुलाब लड्डू

  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को दरदरा पीस लें।
  • अब एक बर्तन में खोया को हल्का सा भून लें, उसमें गुलाब पाउडर, नारियल का बुरादा और थोड़ा सा शहद मिलाएं।
  •  इस मिश्रण को अच्छी तरह गूंधकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • ये हेल्दी और रोमांटिक मिठाई आपके रोज डे सरप्राइज के लिए एक परफेक्ट विकल्प है।
five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026

गुलाब शरबत क्रीम

  • गुलाब के शरबत में फ्रेश क्रीम मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और पिस्ता से सजाएं।
  •  इस मिश्रण को ग्लास में डालकर ठंडा परोसें।
  • गुलाब शरबत की मिठास और क्रीम की मलाई इसे बेहद स्वादिष्ट और खास बनाती है
five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026

गुलाब फिरनी

  • चावल को महीन पीसकर पानी में भिगो दें।
  • अब दूध उबालकर इसमें भीगी हुई चावल की पेस्ट, चीनी और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर पकाएं।
  • धीरे-धीरे पकाते हुए इसे गाढ़ा होने दें।
  •  इलायची पाउडर और केसर डालकर फिरनी को ठंडा करें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों और पिस्ता से सजाएं।

 

five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026

गुलाब की रसमलाई

  • रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले छैना की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं।
  • फिर दूध को उबालकर उसमें गुलाब की पंखुड़ियां और इलायची डालें।
  • इस दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • अब छैना की गोलियों को इस गुलाब-फ्लेवर वाले दूध में डालें और धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं।
  • ठंडा होने पर इसे ठंडा करें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता और केसर डालकर सजाएं।
  • गुलाब की खुशबू और मलाईदार रसमलाई आपके प्यार भरे जश्न को और भी खास बना देगी।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!