37 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

PAK vs NED Highlights: भारत को अकड़ दिखा रहे पाकिस्तान के पहले ही मैच में छूटे पसीने, तीन गेंद रहते जीता मैच

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 : टी20 विश्वकप का आगाज हो गया है। पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला गया। 148 रन का लक्ष्य पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवर में जाकर हासिल कर पाई। एक वक्त तो नीदरलैंड ने पाकिस्तान की सांसें अटका दी थीं। विस्तार में पढ़ें मैच रिपोर्ट…

टी20 विश्वकप का आगाज हो चुका है। पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम पहले ही मैच में उलटफेर से बच गई। कोलंबो में खेले गए इस मैच में 148 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में सात विकेट पर 119 रन बनाकर जूझ रही थी। उसे आखिरी दो ओवर में 29 रन की दरकार थी। हालांकि, 19वें ओवर ने पूरा मैच बदल दिया। 19वें ओवर में लोगन वान बीक गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में पाकिस्तान के फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी ने 24 रन बटोरे।

PAK vs NED Live Score updates T20 World Cup 2026 Group A Pakistan vs Netherlands Scorecard and Result Hindi
इस ओवर की पहली गेंद पर फहीम ने छक्का लगाया, लेकिन दूसरी ही गेंद पर मैक्स ओडॉड ने फहीम का आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद फहीम ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए अगली चार गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और तीन गेंदों में पांच रन बना लिए। इस तरह पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फहीम 11 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 रन और शाहीन अफरीदी पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन बनाए थे। नीदरलैंड ने जीता हुआ मैच गंवा दिया, वहीं पाकिस्तान की टीम जीत तो गई, लेकिन नीदरलैंड ने उनकी सांसें अटका दी थीं। ऐसे में आगे अमेरिका की टीम उनका बैंड बजा सकती है।

PAK vs NED Live Score updates T20 World Cup 2026 Group A Pakistan vs Netherlands Scorecard and Result Hindi
पाकिस्तान की पारी

  • पाकिस्तान टीम को पहला झटका सैम अयूब के रूप में लगा। वह 13 गेंद पर 24 रन बनाकर आर्यन दत्त के शिकार बने।
  • इसके बाद आर्यन ने पांचवें ओवर में कप्तान सलमान आगा को लेविट के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बना सके।
  • पाकिस्तान को 12वें ओवर में 98 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। पॉल वान मीकेरन ने साहिबजादा फरहान को वान डर मर्व के हाथों कैच कराया। फरहान ने 31 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली।
  • 12वें ओवर में ही मीकेरन ने पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। उन्होंने उस्मान खान को बोल्ड किया। उस्मान खाता भी नहीं खोल सके। मीकेरन ने एक बार फिर गजब की गेंदबाजी की है।
  • 13वें ओवर में पाकिस्तान को 100 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। वान डर मर्व ने बाबर आजम को काइल क्लेन के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंद में 15 रन बना पाए।
  • पाकिस्तान को 16वें ओवर में 114 के स्कोर पर छठा झटका लगा। काइल क्लेन ने मोहम्मद नवाज को एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके।
  • पाकिस्तान को 17वें ओवर में 114 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। लोगन वान बीक ने शादाब खान को एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके।
  • फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी ने 20 गेंद में 34 रन की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान टीम को जीत दिलाई।

नीदरलैंड की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। एक वक्त नीदरलैंड की टीम का स्कोर तीन विकेट पर 105 रन था। इसके बाद टीम ने 42 रन बनाने में बाकी के सात विकेट गंवा दिए।

  • नीदरलैंड को पहला झटका चौथे ओवर में 28 के स्कोर पर लगा। सलमान मिर्जा ने मैक्स ओडॉड को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। ओडॉड पांच रन बना सके।
  • इसके बाद दूसरा झटका पांचवें ओवर में 31 के स्कोर पर लगा। मोहम्मद नवाज ने माइकल लेविट को कैच आउट कराया। लेविट ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री लाइन पर बाबर ने गेंद पकड़ा और उन्हें जब लगा कि उनका संतुलन बिगड़ रहा है और वह बाउंड्री के पार चले जाएंगे तो उन्होंने गेंद अंदर फेंक दी और शाहीन ने फिर वह कैच लपका। लेविट ने 15 गेंद में 24 रन बनाए।
  • नीदरलैंड को तीसरा झटका आठवें ओवर में 65 के स्कोर पर लगा। अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड किया। वह 14 गेंद में 20 रन बना सके।
  • नीदरलैंड को चौथा झटका 13वें ओवर में 105 के स्कोर पर लगा। नवाज ने बास डी लीडे को बाबर के हाथों कैच कराया। डी लीडे ने 25 गेंद में चार चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली।
  • नीदरलैंड को पांचवां झटका कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के रूप में 127 के स्कोर पर 16वें ओवर में लगा। अबरार ने उन्हें साहिबजादा के हाथों कैच कराया। स्कॉट ने 29 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली।
  • नीदरलैंड को 17वें ओवर में दो झटके लगे। सैम अयूब ने पहले जैक लायन कैशे (9) और फिर लोगन वान बीक (0) को पवेलियन भेजा।
  • नीदरलैंड को आठवां झटका 139 के स्कोर पर 19वें ओवर में लगा। शाहीन अफरीदी ने रोल्फ वान डर मर्व को आगा के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके।
  • नीदरलैंड ने 20वें ओवर में दो विकेट गंवाए और टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। सलमान मिर्जा ने आर्यन दत्त (13) और फिर पॉल वान मीकेरन (0) को आउट किया।

PAK vs NED Live Score updates T20 World Cup 2026 Group A Pakistan vs Netherlands Scorecard and Result Hindi
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।
  • नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशे, लोगन वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वान मीकेरेन।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!