37 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

कोरबा में राखड़ वाहन का कहर: तेज रफ्तार गाड़ी ने तोड़ा बिजली खंभा, अंधेरे में डूबा गांव; ग्रामीणों में आक्रोश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा जिले के दादर ढेलवाड़ीह गांव में राखड़ परिवहन में लगी तेज रफ्तार गाड़ी ने बिजली खंभा तोड़ दिया, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। ग्रामीण रातभर बिजली संकट से जूझते रहे।

कोरबा जिले के दादर ढेलवाड़ीह गांव में एक बार फिर राखड़ वाहन का आतंक देखने को मिला है। राखड़ परिवहन में लगी तेज रफ्तार गाड़ी ने गांव की बिजली लाइन केबल को तोड़ दिया, जिससे पूरा इलाका अचानक अंधेरे में डूब गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है

बताया जा रहा है कि बुधवार को यह घटना सामने आई, जहां राखड़ परिवहन में लगे एक वाहन का आतंक देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर राखड़ से भरे वाहनों का परिवहन हो रहा है, जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात एक वाहन ढेलवाड़ीह के आसपास राखड़ डंप करने के बाद डाला उठाकर तेज रफ्तार में भाग रहा था, तभी विद्युत तार को अपनी चपेट में लेते हुए खंभे को तोड़ दिया और पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। आसपास के ग्रामीण रातभर अंधेरे में रहने को मजबूर रहे और गुरुवार सुबह तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।

ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए इस क्षेत्र में खुलेआम राखड़ डंप किया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। राखड़ वाहनों से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, वहीं तेज रफ्तार के चलते लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। मना करने के बावजूद भी इस क्षेत्र में मनमाने तरीके से यह काम जारी है।

 

korba


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!