33.1 C
Madhya Pradesh
Saturday, April 25, 2026

पसान कांग्रेस नेता के फॉर्म हाउस में तहसीलदार के नेतृत्व में विधुत विभाग ने की छापेमार कार्यवाही ,सबकुछ सही होने पर टीम को लौटना पड़ा ,कांग्रेसियों ने भाजपा की बौखलाहट बताया कार्यवाही को

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान :;  कोरबा जिला के पसान में अचानक रात के दस बजे  तहसीलदार की टीम  विधुत विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेश श्रीवास के साथ पसान के कांग्रेस नेता के फॉर्म हाउस में दबिश दी ,छापामार कार्यवाही के समय फॉर्महाउस में कोई भी मौजूद नहीं था , बिना किसी के उपस्थिति के टीम  फ़ॉर्म हॉउस का निरीक्षण किया ,निरीक्षण उपरांत टीम ने फोन पर संपर्क किया जिससे जुनैद खान ने बताया की मैं बाहर हु  ,पर टीम को अपने उच्चाधिकारियों के  मौखिक आदेश का पालन करना था इसलिए टीम ने अनाधिकृत रूप से फॉर्म हाउस में प्रवेश कर मनमानी जाँच की , किसी प्रकार की त्रुटि नही पाए जाने पर अपना कोरम पूरा कर लिया ,तब तक अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता वहाँ आ गए जिनके सवालो का जवाब अधिकारी के पास नहीं था और वे वहाँ से जाना उचित समझे ,
एस डी एम के मौखिक आदेश पर हुई कार्यवाही — तहसीलदार पसान
इतने रात में किये जा रहे कार्यवाही के संबंध में जब हमने तहसीलदार से पूछा तो उन्होंने बताया कि हम अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यहाँ आये हैं ,किस अधिकारी का आदेश था पूछने पर तहसीलदार ने बताया कि एस डी एम के मौखिक आदेश पर हुई कार्यवाही
विधुत कनेक्शन सही पाया गया —  योगेश श्रीवास  जूनियर इंजीनियर
कनिष्ठ अभियंता योगेश श्रीवास ने कार्यवाही के संबंध में बताया की फ़ॉर्म हाउस के विधुत कनेक्शन की जांच की गई जिसमें सभी विधुत लाइन सही पाया गया

कार्यवाही भाजपा की हार की बौखलाहट का परिणाम   —  प्रदीप मसीह 
पोड़ी उपरोड़ा ,पसान ब्लाक से भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर इस प्रकार की कार्यवाही कर डर का माहौल पैदा किया जा रहा है , पर इस प्रकार की कार्यवाही से कुछ नहीं होने वाला है यहां के मतदाताओं ने मन बना लिया है ,कांग्रेस बड़े अंतराल से चुनाव जीतने वाली है ,


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!