रायगढ़ में सेक्स रैकेट पर तीसरी बार एक्शन, बाहर से लड़कियां बुलाकर चला रहा था देह व्यापार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़।// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। बीते एक सप्ताह में पुलिस ने तीसरी बार देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बोइरदादर इलाके का है, जहां एक व्यक्ति अपने घर में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था।
ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़े 👇
https://cgcitynews.com
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बोइरदादर निवासी नारायण वैष्णव (55 वर्ष) अपने घर को देह व्यापार का अड्डा बनाकर संचालन कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने रणनीति के तहत पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर आरोपी के घर भेजा।
शनिवार की रात प्वाइंटर जब मकान में पहुंचा, तो वहां 35 वर्षीय एक संदिग्ध महिला मौजूद थी। जैसे ही प्वाइंटर ने पुलिस को तय संकेत दिया, चक्रधर नगर थाना, साइबर सेल और महिला थाना की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान को चारों ओर से घेर लिया और दबिश दी।
छापेमारी के दौरान मकान से आरोपी नारायण वैष्णव और संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में यह साफ हो गया कि आरोपी पैसों का लालच देकर स्थानीय और बाहरी जिलों से महिलाओं को बुलाता था और उनसे देह व्यापार कराता था।
पुलिस द्वारा मकान की तलाशी लेने पर वहां से आपत्तिजनक सामग्री, 2 हजार रुपये नकद और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि रायगढ़ जिले में देह व्यापार और सेक्स रैकेट के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज़ की जाएगी ताकि समाज में फैल रहे इस अवैध धंधे पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके
YouTube 👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

