पसान मे बदला मौसम का मिजाज, रात मे हुई जमकर बारिश,विधुत आपूर्ति ढप

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/ पसान //  जिले में मौसम की अदला बदली का दौर रविवार को भी जारी रहा। सुबह से पूरे दिन धूप छांव का खेल चलता रहा। जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। वही रात होते ही मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई अचानक हुई बारिश से विधुत आपूर्ति पूरी रात बाधित रही क्षेत्र मे एक बारिश ने विधुत विभाग के मेंटनेन्स की पोल खोल दी,
 जिले में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दोपहर की तपिश के बाद शाम होते ही आसमान बादलों से घिर रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। जब सुबह से कड़ी धूप के बाद आंधी तूफान और बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। ।।पसान का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन शाम को हुए मौसम में बदलाव के बाद यह गिरकर 29 डिग्री पर आ गया। रविवार को सुबह से मौसम बदला रहा। धूप और फिर अचानक बारिश की इस लुका-छिपी का सीधा असर लोगों की सेहत पड़ेगा । मौसम के कारण अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों के मुकाबले इजाफा देखा जा रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज गले में दर्द, सर्दी-खांसी और तेज बुखार की शिकायत कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य निजी  में भी मरीजों की भीड़ भाड़ देखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में अचानक आने वाले बदलाव की वजह से लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इस वर्ष मार्च के महीने में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम असामान्य रहा। अप्रैल की शुरूआत के साथ ही अब यह बदलाव बीमारी का कारण बन रहा है। चिकित्सक सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
यह भी पढ़े 👇👇

 

पेंड्रा-कोरबा रोड पर बड़ा हादसा! तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, 4 यात्री घायल

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles