39.7 C
Madhya Pradesh
Friday, April 24, 2026

सीएम साय की जोरदार यॉर्कर – CG में कांग्रेस को करना है जीरो में आउट

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पांच साल की सरकार में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को केवल अपमानित करने का काम किया जो की छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। जेल में चक्की पीस रहे हैं। जमीन पर सो रहे हैं, मच्छर काटने से परेशान हैं। छः महीने से एक साल हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। आज भी कई भ्रष्ट अधिकारी जेल गए हैं। ये सब उनके किए की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को जीरो में आउट करना है।
साय बोले – पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआरी बना दिया। बघेल ने पहले गंगा मैया का अपमान किया, फिर महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। महादेव सट्टा एप निर्बाध रूप से चले इसके लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा, एफआईआर भी दर्ज हुआ। उनको ऐसे हराना है कि राजनांदगांव की तरफ नजर भी न उठा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। तभी तो उनके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं और वो आम लोगों तक केवल 15 पैसा पहुँचता है। मतलब साफ है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

साय ने कहा – कांग्रेस और भूपेश बघेल को घेरते हुए साय ने कहा कि कांग्रेस लबरा पार्टी है, ठगरा पार्टी है। कांग्रेस सरकार ने 36 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। तभी तो छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में कांग्रेस को सरकार से आउट कर दिया।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!