17.3 C
Madhya Pradesh
Wednesday, February 11, 2026

अकलतरा में बंटी इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में भीषण आग, दमकल फेल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

अकलतरा अपडेट | 9 फरवरी 2026// अकलतरा नगर के आकाश टॉकीज के सामने स्थित बंटी इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में तड़के सुबह भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम में कूलर के खस, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बड़ी मात्रा में संग्रहित था, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
आग लगते ही चारों ओर धुएं का घना गुबार और ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। घटना स्थल के आसपास दुकानों और रिहायशी मकानों के कारण हालात और अधिक संवेदनशील हो गए थे।

ताज़ा खबर पढ़े 👇👇

https://cgcitynews.com

सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थानीय दमकल वाहन की तकनीकी खामी के कारण शुरुआती राहत कार्य प्रभावित हुआ। काफी मशक्कत और बाहरी सहायता के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा आसपास के इलाकों में बड़ा नुकसान हो सकता था।
इस घटना ने एक बार फिर अकलतरा नगर पालिका की आपातकालीन तैयारी और दमकल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर में दमकल वाहन उपलब्ध होने के बावजूद जरूरत के समय उसका चालू हालत में न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। हर साल मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये खर्च दिखाए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोटगढ़ क्षेत्र में हुई भीषण आग के दौरान भी अकलतरा नगर को बाहरी क्षेत्रों से दमकल सहायता मंगानी पड़ी थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं नगर की आपदा प्रबंधन प्रणाली की कमजोरियों को उजागर कर रही हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और गोदाम में हुए नुकसान का आंकलन जारी है। हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अब नगरवासियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि भविष्य में इससे भी बड़ी आगजनी की घटना होती है, तो अकलतरा की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

YouTube se jude 👇👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

Home

 

कोरबा में वजन त्यौहार 2026 का शुभारंभ: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर दिया जोर


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!