39.4 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

धान खरीदी केंद्र पसान के बाहर हाइवे में बेतरतीब खड़े वाहन दे रहे दुर्घटनाओं को निमंत्रण ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान :: कोरबा जिले के पसान में धान खरीदी जोर शोर से चल रही है चूंकि यहां की धान खरीदी केंद्र मेन रोड पर स्थित है ,हाईवे रोड होने के कारण यहां से सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ी का परिचालन होता है ,साथ ही केंद्र से लगे आत्मानंद विद्यालय है जहाँ पढ़ने आने वाले बच्चों को इसी मार्ग से होकर स्कूल जाना पड़ता है , खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों के धान से लोड ट्रैक्टर ,पीक अप ,सभी बेतरतीब तरीके से रोड के दोनों ओर खड़ी रहती हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ,

जान जोखिम में डालकर बच्चे जा रहे है विद्यालय

पसान के धान खरीदी केंद्र से लगे स्वामी आत्मानंद विद्यालय है जहां सैकड़ो के तादाद में बच्चे ,बच्चियां स्कूल आते है ,बीच सड़क में बेतरतीब खड़े धान से लोड वाहन के कारण यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ,

100 मीटर की दूरी पर पुलिस स्टेशन ,पर अव्यवस्था नही दिखता ,

धान खरीदी केन्द्र से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना है ,जहाँ 112 से लेकर सभी पुलिस कर्मी इस मार्ग से गुजरते हैं ,पर बेतरतीब खड़े वाहन किसी को दिखाई नही देता ,पुलिस कर्मी चाहे तो वाहनों को एक लाइन में खड़े करने का दिशा निर्देश दे सकते है ,लगता है सभी को किसी बड़े दुर्घटना का इंतज़ार है

धान केंद्र के नोडल अधिकारी ,एवम प्रबंधक किये आँख बंद
पसान धान खरीदी केन्द्र में अव्यवस्थित खड़े वाहनों को चाहे तो नोडल अधिकारी ,और प्रबंधक भी रोड के एक ओर से व्यवस्थित रूप से खड़े करवा सकते हैं ,पर उन्हें सड़क में जैसे भी खड़े वाहनों से कोई मतलब नहीं है ,वे आँखों में पट्टी बांधकर अपने काम में मस्त है ,उनके अनुसार वाहनों के व्यवस्थित खड़े कराने का पूरा ठेका पुलिस का हो लगता है ,ये देखते हुए भी दुर्घटना के इंतजार में है


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!