27.4 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

Cricket World Cup 2023: पहले ही मैच में बना वनडे क्रिकेट का महा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले से विश्व कप 2023 का आगाज हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी इंग्लैंड ने इस मुकाबले में निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए.

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले से विश्व कप 2023 का आगाज हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी इंग्लैंड ने इस मुकाबले में निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने रचिन रवींद्र की शतकीय पारी के दम पर 36.2 ओवरों में ही जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में 9 विकेट से जीत दर्ज की. भले ही इंग्लैंड का हार के साथ विश्व कप अभियान शुरु हुआ हो, लेकिन उसने इस मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो उससे पहले कोई भी टीम वनडे में नहीं कर पाई थी.

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 का स्कोर खड़ा किया. इस दौरान इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया. वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भी टीम के सभी खिलाड़ी दो अंको के स्कोर तक पहुंचने में सफल हुए हों. अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनडे में 4658 मैच हुए हैं और ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ था.

बात अगर मुकाबले की करें तो इंग्लैंड ने जो रुट की 77, जोस बटलर की 44, जॉनी बेयरस्टो की 33 और हैरी ब्रूक की 25 रनों की पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य दिया.

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने डेवेन कॉनवे और रचिन रवींद्र की शतकीय पारियों के दम पर 1 विकेट खोकर यह मैच अपने नाम किया. डेवेन कॉनवे ने 121 गेंदों पर 19 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 152 रनों की पारी खेली तो रचिन रवींद्र ने 96 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 123 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.

न्यूजीलैंड अब 9 अक्टूबर को नीदरलैंड्स का सामना करेगी. यह मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाना है. इसके अलावा इंग्लैंड 10 अक्टूबर को धर्मशाला में बांग्लादेश का सामना करेगी. यह मुकाबला सुबह 10:30 बजे से शुरु होगा


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!