27.4 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कटघोरा में भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे गजानन महाराज ,नगर वासियों में उत्साह का माहौल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कटघोरा / जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष गणपति की स्थापना व विसर्जन भव्य रूप से करने जा रहा है। जिसकी तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। बता दें कटघोरा के राजा की मूर्ती इस वर्ष 21 फिट ऊंची रहेगी। जिसके आगमन को लेकर भी गणेशोत्सव समिति द्वारा भव्य तैयारियां की गई। 10 सितंबर दिन रविवार को कटघोरा का राजा का आगमन हुआ । इस अवसर पर कसनिया से कटघोरा नगर तक जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। धुमाल, डीजे की धुन पर लोगो ने कटघोरा का राजा का स्वागत किया। बतादें की मूर्ती निर्माण रायपुर के कलाकारों द्वारा किया गया है जोकि 8 सितंबर को रायपुर से प्रस्थान कर 9 सितंबर को संध्या कटघोरा के कसनिया पहुंची। 10 सितंबर को भव्य तरीके से कटघोरा नगर में उनका स्वागत किया गया। 18 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन स्थापना स्थल पर निर्माण हो रहे 101 फिट ऊंचे भव्य राम मंदिर में स्थापना की जाएगी

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!