27.4 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

ह्युंडई की दूसरी पीढ़ी का वेन्यू अनावरण, लॉन्च 4 नवंबर को होगा।

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

ह्युंडई मोटर इंडिया ने दूसरी पीढ़ी की ह्युंडई वेन्यू का किया अनावरण

२४ अक्टूबर २०२५ को ह्युंडई मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, ह्युंडई वेन्यू, की दूसरी पीढ़ी का आधिकारिक अनावरण किया। कंपनी ने यह घोषणा करते हुए बताया कि नया अपडेटेड मॉडल ४ नवम्बर २०२५ से भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।

नई ह्युंडई वेन्यू में लेवल-२ ASAD (Advanced Safety Assist Driving) जैसी उन्नत सुरक्षा तकनीकें दी गई हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं। ४ मीटर से कम लंबाई वाली इस एसयूवी को अब पूरी तरह नया लुक और आधुनिक प्रीमियम इंटीरियर डिज़ाइन दिया गया है। इसके अलावा, वाहन में कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो इसे शहर की सड़कों पर और भी आकर्षक बनाते हैं।

कंपनी ने इस नए मॉडल की बुकिंग ₹२५,००० की टोकन राशि देकर शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नई वेन्यू की कीमत ₹८ लाख से ₹१४ लाख (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच होगी।

इससे प्रतिद्वंदिता के लिहाज से यह महिंद्रा XUV 3XO, टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेझा, किया सोनेट और स्कोडा क्यूयाक जैसी कारों को चुनौती देगी। विशेषज्ञों का कहना है कि नई वेन्यू अपने प्रीमियम लुक, उन्नत सुरक्षा फीचर्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी के कारण भारतीय उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हो सकती है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!