27.4 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सिंगल नाम की सूची तैयार ,मैराथन बैठक के बाद तय हुए नाम ,मुहर लगना बाकी देखे संभावित पहली सूची

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कल दिल्ली में बैठक हुई है। दिल्ली में 10 से 12 घंटे तक नामों पर चर्चा की गई। नेट्टा डिसूजा, एल हनुमंथा ने सभी जिलों का दौरा कर जो रिपोर्ट सौंपी है, उसी के आधार पर प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं के साथ भी नाम पर रायशुमारी होगी।

संभावित सिंगल नाम की सूची
भूपेश बघेल, पाटन
TS सिंहदेव, अंबिकापुर
ताम्रध्वज साहू, दुर्ग ग्रामीण
रविंद्र चौबे, साजा
मो अकबर, कवर्धा
शिव डहरिया, आरंग
अमरजीत भगत, सीतापुर
गुरु रुद्रकुमार, नवागढ़
कवासी लखमा, कोंटा
उमेश पटेल, खरसिया
मोहन मरकाम, कोंडागांव
जय सिंह अग्रवाल, कोरबा
अनिला भेड़िया, डौंडीलोहारा
चरणदास महंत, सक्ती
संतराम नेताम, केशकाल
अरुण वोरा, दुर्ग शहर
अमितेश शुक्ला, राजिम
धनेंद्र साहू, अभनपुर
विकास उपाध्याय, रायपुर पश्चिम
गुलाब कमरो,भरतपुर सोनहट
दलेश्वर साहू, डोंगरगांव
द्वारिकाधीश साहू, खल्लारी
आशीष छाबड़ा, बेमेतरा
विक्रम मंडावी, बीजापुर
उत्तरी जांगड़े, सारंगढ़
लखेश्वर बघेल, बस्तर
रामपुकार सिंह, पत्थलगांव
लालजीत राठिया, धर्मजयगढ़
पुरषोत्तम कंवर, कटघोरा
शैलेश पांडे, बिलासपुर
विनोद चंद्रकार, महासमुंद

बता दें कि इस तरह लगभग 31 सीटों पर कांग्रेस का सिंगल नाम तय हो गया है। इसमें CM भूपेश बघेल समेत सभी मंत्रियों का सिंगल नाम है। विस स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम भी सिंगल हैं। कई वरिष्ठ विधायकों के भी सिंगल नाम तय हैं। 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी नामों पर फैसला करेगी। पहली बार चुनकर आए कई विधायकों के नाम भी सिंगल नाम के बतौर शामिल है। आज मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कहा था कि करीब आधी सीटों पर सिंगल नाम तय हो चुका है, फाइनल मुहर लगना बाकी है। इसी आधार पर हमने संभावित लोगों के नामों की लिस्ट निकाली है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!