कोरबा।/23/01/26// जिले में पुल चोरी जैसी हैरान करने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोरबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुल चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
रशियन हॉस्टल के पास से रातों रात लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है। गिरोह के दस फरार सदस्यों की तलाश चल रही है। आरोपियों से मालवाहक, बाइक, ऑक्सीजन-एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल व नगदी जब्त की गई है। निशानदेही से पांच टन काटे हुए रेलिंग को भी बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े 👇
https://cgcitynews.com/cg-breaking-thumb-implanted/
मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले ने बताया कि 17 जनवरी की दरमियानी रात सीएसईबी चौकी अन्तर्गत रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल से लगे लोहे के पुल रेलिंग को अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया था। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम में साइबर सेल और सीएसईबी पुलिस को खोजबीन में लगाया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबीर की सूचना व लगातार पतासाजी के आधार पर 14 आरोपियों के नाम जुटाए। जिसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पूछताछ में आरोपियों द्वारा नहर पुल में लगे लोहे के रेलिंग पुल को गैस कटर से काटकर चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक छोटा हाथी वाहन, एक बाइक, गैस कटर मशीन, ऑक्सीजन-एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल व 6 हजार रूपए नगद जब्त किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही से पुल के कटे हुए
हिस्से को भी बरामद कर लिया है। जिसका वजह लगभग 5 टन बताया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एएसपी ने बताया कि कार्रवाई में साइबर सेल व सीएसईबी चौकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोरबा में पुल चोरी यह आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपियों के नाम मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी, शिवा, सोनू मेमन, सुमित साहू, आदित्य यादव उर्फ आदि, केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिक्चर सहित अन्य के रूप में नाम सामने आए थे। जिसमें से पुलिस ने पन्द्रह ब्लाक दशहरा मैदान के पीछे निवासी लोचन केंवट 20 वर्ष पिता मंगुल राम केंवट, जयसिंह राजपूत 23 वर्ष पिता खड़दीप सिंह, पंप हाउस अटल आवास निवासी मोती प्रजापति 27 वर्ष पिता राजमणी प्रजापति, मैगजीन भांठा पंप हाउस निवासी सुमित साहू 19 वर्ष पिता देवीदीन साहू व पन्द्रह ब्लाक झरना पारा निवासी केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिक्चर 22 वर्ष पिता हेमंतपुरी

