Uric Acid Relief – यूरिक एसिड का उपचार और सही देखभाल – आज के समय में यूरिक एसिड की समस्या से बहुत लोग परेशान हैं। जोड़ों में दर्द, सूजन और चुभन से राहत पाने के लिए अक्सर लोग बार-बार पेनकिलर का सहारा लेते रहते हैं।
समस्या यह है कि दवा लेने से यूरिक एसिड कुछ समय के लिए कंट्रोल में रहता है, लेकिन जैसे ही दवा बंद होती है, उसका लेवल फिर से बढ़कर बॉर्डर लाइन के पार चला जाता है।
इस article में हम ऐसे तरीके समझेंगे, जिनकी मदद से यूरिक एसिड न केवल बॉर्डर लाइन से ऊपर नहीं जाएगा, बल्कि धीरे-धीरे सामान्य स्तर की ओर आने लगेगा।
यूरिक एसिड क्या होता है Uric Acid Relief
हम जो भी प्रोटीन युक्त भोजन करते हैं, वह शरीर में जाकर टूटता है और उससे प्यूरीन बनता है। यही प्यूरीन खून में घुलकर यूरिक एसिड का रूप लेता है।
जब प्रोटीन का सेवन ज्यादा होता है, तो प्यूरीन की मात्रा भी बढ़ने लगती है। धीरे-धीरे यह प्यूरीन पूरी तरह यूरिन के रास्ते बाहर नहीं निकल पाता और खून में जमा होने लगता है।
यह जमा हुआ यूरिक एसिड छोटे-छोटे जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में बैठ जाता है, जिससे चुभन, सूजन और तेज दर्द होता है। यही स्थिति आगे चलकर हाइपरयूरीसीमिया और गठिया का कारण बनती है।
अब सवाल है कि इस जमा हुए यूरिक एसिड को शरीर से बाहर कैसे निकाला जाए।
यूरिक एसिड कम करने के प्राकृतिक उपाय
1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
यूरिक एसिड को बाहर निकालने के लिए सबसे जरूरी है पानी। आपको सामान्य से कम से कम डेढ़ गुना अधिक पानी पीना चाहिए।
अगर संभव हो तो गुनगुना पानी पिएं, क्योंकि यह सामान्य पानी से ज्यादा असरदार होता है। ठंडा या फ्रिज का पानी यूरिक एसिड में नुकसान पहुंचा सकता है।
आप मिट्टी के घड़े का पानी या सामान्य तापमान का पानी भी ले सकते हैं, लेकिन बहुत ठंडा पानी न पिएं।
2. मूली का सेवन
मूली यूरिक एसिड के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
मूली को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें, उस पर नींबू लगाएं और 5–7 मिनट के लिए छोड़ दें।
इस मूली को सुबह खाली पेट खाने से 10–15 दिनों में जोड़ों की चुभन और दर्द में फर्क दिखने लगता है।
3. विटामिन C और सिट्रिक एसिड
विटामिन C शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है।
अपनी डाइट में विटामिन C से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें, खासकर आंवला और नींबू। ये यूरिक एसिड कम करने में काफी असरदार होते हैं।
4. एप्पल साइडर विनेगर
सेब का सिरका यूरिक एसिड बाहर निकालने में सहायक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की एसिडिक प्रवृत्ति को कम करते हैं।
सेब के सिरके में मौजूद मैलिक एसिड विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और खून का पीएच संतुलित करता है।
रोज सुबह खाली पेट 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर आधे गिलास गुनगुने या सामान्य पानी में मिलाकर पिएं। कम से कम 45 दिन तक नियमित सेवन करें।
5. खीरा या ककड़ी का जूस
खीरा और ककड़ी का जूस यूरिक एसिड में जल्दी राहत देता है। इनमें पोटैशियम और फॉस्फोरस होता है, जो किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
गर्मी के मौसम में इसका सेवन लाभकारी होता है, लेकिन सर्दियों में खीरे का जूस न पिएं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
6. छाछ का सेवन
छाछ में 4–5 पुदीने के पत्ते, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर और दो चुटकी भुनी अजवायन मिलाकर पिएं।
इस तरह की छाछ रोज 2–3 गिलास पीने से यूरिक एसिड में अच्छा फायदा मिलता है।
7. लौकी का जूस
लौकी क्षारीय प्रकृति की होती है और शरीर से एसिड बाहर निकालने में मदद करती है।
3–4 इंच लौकी को बिना छिलके उतारे अच्छे से धोकर काटें। इसमें तुलसी, पुदीना और हरा धनिया डालकर जूस निकालें।
इसका सेवन सुबह खाली पेट करें।
8. फल और सब्जियां ज्यादा लें
दालों की तुलना में फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें।
सेब और टमाटर विशेष रूप से यूरिक एसिड कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।
9. ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 से भरपूर चीजें यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखती हैं।
अलसी और अखरोट को रात में भिगोकर सुबह सेवन करें। चाहें तो ओमेगा-3 सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
10. तिल और गुड़
तिल और गुड़ एक साथ खाने से यूरिक एसिड कम होता है।
गर्मी में तिल भिगोकर गुड़ के साथ चबाएं, सर्दियों में इनके लड्डू खाए जा सकते हैं।
11. अम्लीय चीजों से परहेज
शराब, चाय, कॉफी, रेड मीट, सफेद चीनी, मैदा, चावल, राजमा, छोले और चना कुछ समय के लिए बंद करें।
12. फाइबर युक्त नाश्ता
नाश्ते में फाइबर ज्यादा लें। ओट्स खाएं और रोज खाली पेट एक सेब जरूर खाएं।
सेब में मौजूद मैलिक एसिड यूरिक एसिड को घोलकर बाहर निकालने में मदद करता है।
13. सौंफ और भुनी अलसी
दोपहर के खाने के बाद रोज 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच भुनी अलसी लें।
इससे यूरिक एसिड क्रिस्टल जल्दी पिघलते हैं और पाचन भी सुधरता है।
14. बथुआ
अगर गठिया की समस्या है तो बथुआ का जूस पिएं।
लगातार 60 दिन सेवन करने से यूरिक एसिड में तेजी से सुधार दिखता है।
15. पोटैशियम युक्त आहार
केला, तरबूज, चुकंदर, अनानास, सेब का सिरका, सेब और पपीता पोटैशियम के अच्छे स्रोत हैं और सूजन कम करने में मदद करते हैं।
16. सफेद पेठे का जूस
सुबह खाली पेट सफेद पेठे का जूस पीने से कई मामलों में दवाइयों की जरूरत भी कम हो जाती है।
पेठा कैसे तैयार करेंUric Acid Relief
पेठा बाहर से हरा होता है और अंदर से सफेद होता है, आपने पेठा को छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है और मिक्सी में डालकर पाउडर बना देना है,
फिर इसे किसी कॉटन के कपड़े से छानकर इसका जूस तैयार कर लीजिए और इस जूस का आपने सुबह खाली पेट सेवन करना है।
इस जूस की जो प्रकृति है वह ठंडे प्रवृत्ति की है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन जरूर करें,
जिन लोगों को अस्थमा, साइनस की समस्या है उन लोगों ने भी इसका सेवन करना है,
लेकिन इसका सेवन करने का तरीका थोड़ा अलग है, आपने इस जूस को बना लेना है और उसके अंदर दो चुटकी काली मिर्च डाल देनी है ताकि यह ठंडक प्रवृत्ति की होने के कारण गरम प्रवृत्ति में आ जाएगी।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाना चाहते हैं तब भी आपने इसका सेवन जरूर करना है।
17. चुकंदर–खीरा–गाजर जूस Uric Acid Relief
इन तीनों को मिलाकर जूस बनाएं और दोपहर में खाना खाने के 2 घंटे बाद पिएं।
यह शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही बेरीज़ जैसे ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी और चेरी भी लें।
18. प्याज का रसUric Acid Relief
2 चम्मच प्याज का रस एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर धीरे-धीरे पिएं।
इससे विषैले तत्व और अतिरिक्त यूरिक एसिड बाहर निकलने लगता है।
जिन लोगों का यूरिक एसिड बॉर्डर लाइन से ऊपर है तो वह क्या करें –
अर्जुन की छाल
अगर यूरिक एसिड बॉर्डर लाइन से ऊपर है, तो अर्जुन की छाल का काढ़ा सुबह खाली पेट लें।
यह यूरिक एसिड बाहर निकालने में बहुत प्रभावी है।
अर्जुन की छाल का सेवन आपने सुबह खाली पेट करना है.
जो लोग सुबह-सुबह चाय पीते हैं उसकी जगह अर्जुन की छाल की चाय बनाकर पीजिए तो आपको बहुत सारे फायदे मिलेंगे. आपने एक चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लेना है,
एक कप पानी में उबाल लीजिए इसके अंदर थोड़ा सा दूध मिक्स कर लीजिए, यह चाय की तरह एक काढ़ा तैयार हो जाएगा, फिर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट कीजिए .
यूरिक एसिड में क्या न खाएं Uric Acid Relief
सभी ड्राई फ्रूट्स
नॉनवेज
मूंगफली
शराब, वाइन
तली हुई और रिफाइंड चीजें
चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स
मशरूम, गोभी, पालक
दूध और दूध से बनी चीजें सीमित मात्रा में, मलाई हटाकर
इनमें से 4–5 उपाय आप एक साथ अपना सकते हैं
क्या आप भी इस समस्या से जूझ रहे है, कमेंट में बतायें

