29.6 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

CRIME NEWS: पुलिस–बदमाश मुठभेड़: डकैती गैंग का मास्टरमाइंड रामनाथ गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

CRIME NEWS: पुलिस–बदमाश मुठभेड़: डकैती गैंग का मास्टरमाइंड रामनाथ गोली लगने के बाद गिरफ्तार, 8 बदमाश पुलिस के शिकंजे में

जांजगीर-चांपा। CRIME NEWS: जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आई है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। लगातार दो रातों में जिले के अलग-अलग इलाकों में पांच वारदातों को अंजाम देने वाले डकैती और हत्या के प्रयास के गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/the-accused-who-made-indecent-comments-on-social-media-about-satyanarayan-baba-arrested-within-24-hours/

पुलिस पहले ही इस गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि गिरोह का आठवां सदस्य और मास्टरमाइंड रामनाथ आज सुबह पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।
भागते समय आरोपी ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। इस मुठभेड़ में बदमाश रामनाथ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह पूरा मामला शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सभी सदस्यों से पूछताछ जारी है और वारदातों से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है

 

https://cgpolice.gov.in

 

 

सत्यनारायण बाबा को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!