39.3 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

Gold Silver Price Crash LIVE: भयंकर गिरावट! अब तक 41 हजार सस्ता हुआ सोना, क्या अभी खरीद लें?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Gold Silver Price Today LIVE: इंटरनेशनल मार्केट और डॉलर इंडेक्स से मिले-जुले संकेत मिल रहे थे। हालांकि सोना-चांदी में पहले की तरह गिरावट बरकरार है। सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने में 1000 रुपये प्रति ग्राम और चांदी में 5000 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। आइए जानते हैं कि आज सोना-चांदी लेटेस्ट रेट क्या चल रहा है?

Gold Silver Price Today LIVE: सुबह इंटरनेशनल मार्केट और डॉलर इंडेक्स से मिले-जुले संकेत मिल रहे थे। आज कमोडिटी मार्केट में आज सोने-चांदी में गिरावट है। ये गिरावट लगातार बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ है?

Gold Price Crash: 41 हजार सस्ता हुआ सोना

Gold Price Crash: जनवरी में सोने ने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस समय 10 ग्राम सोने की कीमत 1,93,000 रुपये चल रही थी। सुबह 11.29 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) 1,51,289 रुपये चल रही है। अगर मौजूदा दाम की ऑल टाइम से तुलना करें तो इसमें 41 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है।

कहां महंगा मिल रहा है सोना-चांदी?

भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 151,650 रुपये चल रहा है। यहां चांदी भी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 238,650 रुपये चल रहा है।

कहां सस्ता है सोना-चांदी?

पटना में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत ₹151,450 चल रही है। जयपुर में चांदी आज सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 238,360 रुपये चल रहा है। ये ध्यान रखें कि कीमत बदलती रहती है। अगर आपको सस्ते में सोना खरीदना है, तो अलग-अलग मेकिंग चार्ज की तुलना करें। जहां कम मेकिंग चार्ज हो वहां ज्वैलरी सस्ती मिल सकती है।

सोने-चांदी में कितनी गिरावट, आसान भाषा में

Sone Aur Chandi Ka Bhav: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹151,450 ₹238,670
जयपुर ₹151,470 ₹238,360
कानपुर ₹151,530 ₹238,460
लखनऊ ₹151,530 ₹238,460
भोपाल ₹151,650 ₹238,650
इंदौर ₹151,650 ₹238,650
चंडीगढ़ ₹151,490 ₹238,390
रायपुर ₹151,580 ₹238,650

 

Silver Rate Today: कितनी सस्ती हुई चांदी?

सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी की कीमत 2,38,171 रुपये चल रही है। इसमें 5103 रुपये प्रति किलो गिरावट है। चांदी में अब तक 2,37,190 रुपये प्रति किलो का लो और 2,39,068 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। चांदी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। IBJA में चांदी कितना सस्ता हुआ है, यह दोपहर 12 बजे पता चलेगा। हालांकि कमोडिटी मार्केट से वहां भी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

 

Gold Rate Today: कितना है आज सोने का भाव?

कमोडिटी मार्केट खुलने के लगभग 1 घंटे बाद भी सोने में गिरावट (Gold Rate Crash) देखी जा रही है। सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोना (Sone ka Bhav) 1,51,654 रुपये चल रहा है। इसमें 998 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,51,457 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,51,999 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

Gold Price Today: कितना सस्ता हुआ सोना?

सुबह 9.11 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,50,150 रुपये चल रही है। इसमें 1065 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। मार्केट खुलते ही सोना-चांदी दोनों धड़ाम हो गए।

Silver Price Today: कितनी गिरी चांदी?

Silver Price Today: सुबह 9 बजे कमोडिटी मार्केट खुलते ही एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव (Silver Rate) 2,39,782 रुपये चल रहा है। इसमें लगभग 6000 रुपये की गिरावट (Silver Price Crash) है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सुबह गिरावट के संकेत मिल रहे थे।

Gold Price Crash: कितनी आई सोने में गिरावट?

Gold Price Today: सुबह 8.30 बजे के आसपास इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स में 24 कैरेट सोना 54.20 डॉलर प्रति आउंस सस्ता (Gold Price Crash) हुआ है। इस समय सोने का भाव (Gold Rate) 4733 डॉलर प्रति आउंस चल रहा है। अगर भारतीय रुपयो में देखें तो 155,468 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बस कुछ मिनटों में पता चल जाएगा कि आज सोने में गिरावट आई है या नहीं।

Silver Price Crash: कितना गिरी चांदी?

Silver Price Today: चांदी में 2.415 डॉलर प्रति आउंस की गिरावट (Silver Price Crash) है। 8.30 बजे इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का दाम (Silver Rate) 74.065 डॉलर प्रति आउंस चल रहा है। अगर भारतीय रुपयो में देखें तो यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,43,286 रुपये चल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट चांदी में गिरावट का संकेत दे रही है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!