32.9 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव धर्मनगरी रतनपुर में मत्था टेका ,कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Bilaspur / Ratanpur :: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने 3 दिसंबर को कमल खिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को 3 तारीख का इंतजार है, कमल खिलेगा और किसानों के खुशहाली के लिए भाजपा काम करेगी। बताते चलें कि शनिवार को अरुण साव का जन्मदिन है और उन्होंने रतनपुर के माँ महामाया देवी और भैरवबाब मंदिर में मत्था टेका। अरुण साव ने प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरुण साहू को जन्मदिन की बधाई दी और महामाया एवं सिद्धि विनायक में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित बंसल के नेतृत्व केक में केक काटा गया।

 

वही धर्म नगरी रतनपुर में हर वर्ष बिलासपुर सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के जन्मदिवस पर नगर के समाजसेवी एवं मारवाड़ी युवा मंच के सुमित बंसल के द्वारा जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित की जाती है। हर बार की तरह इस साल शनिवार 24 नवंबर को सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में संसद के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव के साथ उनकी पत्नी, एवं बिलासपुर के पूर्व किशोर राय पहुचे थे।इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य लव कुश कश्यप, तीरथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, नगर पालिका उपाध्यक्षकन्हैया यादव,मंडल महामंत्री रोहिणी बांसवाडे, अजय महावर ,संजय साहू,विजय अग्रवाल, महिला मोर्चा के सरिता कलम सेन,प्रेम लाता ताम्बेली,राजकुमार बिसेन, साबित्री रात्रे,सहित इस दौरान ग्रामीण अंचल के सहित, नगर कार्यकर्ता के बीजेपी बड़ी संख्या में मौजूद रहे

 

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!