37 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

पत्रकारिता की धौंस पड़ी महंगी ,फर्जी पत्रकार हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने घर पर दबिश देकर दबोचा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा/कटघोरा :  : कटघोरा थाना क्षेत्र में एक फर्जी पत्रकार के ऊपर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल किया है। बता दें की कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया निवासी पुनीत दुबे अपने आपको पत्रकार बताया करता था। साथ ही पुनीत दुबे ने खनिज अधिकारी बनकर कई ट्रैक्टर चालको से हज़ारों रुपए की अवैध वसूली करने की शिकायत कटघोरा थाना को मिली थी।

जिसके बाद कटघोरा पुलिस ने पुनीत दुबे को थाना तलब किया था। पुनीत दुबे ने थाना आकर प्रार्थी को पैसा वापस करने की बात भी कही थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से पुनीत दुबे फरार चल रहा था।

कटघोरा पुलिस पुनीत दुबे की तलाश में लंबे समय से पतासाजी कर रही थी। बीती रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की पुनीत दुबे कसनिया में अपने घर पर था। कटघोरा थाना प्रभारी तेज़ कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस टीम को भेजकर पुनीत दुबे के घर पर दबिश दी। मौके पर पुनीत दुबे के पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी पुनीत दुबे को गिरफ्तार कर लिया। कटघोरा पुलिस ने फर्जी पत्रकार पुनीत दुबे पर धारा 384 पर मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!