रायपुर। आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली लीग है। यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है, इसके साथ ही दुनियाभर में क्रिकेटर्स के फैन हैं। खासकर आईपीएल 2024 के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और आने वाले सीजन के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि आईपीएल ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है।


