35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

पसान पेट्रोल पंप ड्राई ,संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप संरक्षण का कलेक्टर को लिखा गया पत्र बेअसर ,लोग हो रहे परेशान ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान ::  छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह  हाहाकार मच गया क्योंकि सभी ड्राइवर संघ ने हड़ताल कर दी  जिससे नये साल के सुबह से ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सभी निजी वाहन चालक भी इस हड़ताल में शामिल है ,

पसान पेट्रोल पंप ड्राई ,संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप संरक्षण का कलेक्टर को लिखा गया पत्र बेअसर

हड़ताल शुरू होते ही , डीजल उपलब्ध नहीं होने का बोर्ड माँ कमला पेट्रोल पंप पसान में लगा दी गई ,जिससे लोगों को तेल के लिए भटकना पड़ रहा है , अब ये जांच का विषय है की पंप वास्तव मे ड्राई है या संचालक की मनमानी ,यह तो पंप के स्टॉक रजिस्टर से ही पता चलेगा ,अब देखना है स्थानीय प्रशासन स्टॉक रजिस्टर चेक कर वस्तु की स्थिति का पता लगाएगी,

पुलिस अधीक्षक कोरबा के समझाने के बाद टेंकर चालको ने हड़ताल से अपने आप को अलग किया था ,

कोरबा जिले में पेट्रोल पंप पर असर न पड़े इसके लिए कोरबा पुलिस अधीक्षक स्वयं मैदान में उतरकर टैंकर चालको से बात कर उन्हें अफवाहों पर ध्यान न देने की बात करते हुए सप्लाई जारी रखने की बात कही थी जिससे चालको ने पेट्रोल पंप पर सप्लाई करने की बात कही थी ,और डिमांड के अनुसार गाड़ियां गंतव्य स्थान को रवाना भी हुई थी फिर पसान पंप दो दिनों से ड्राई क्यो है

 पंप में शिकायत पंजी उपलब्ध नहीं (लापरवाही )

माँ कमला पेट्रोल पंप पर शिकायत पंजी उपलब्ध नहीं है ,पंप के मैनेजर ने बताया की संचालक द्वारा शिकायत रजिस्टर नही रखने की बात कही है ,

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!