30.4 C
Madhya Pradesh
Saturday, April 18, 2026

ठेकेदार की मनमानी , गुणवत्ताहीन सी सी रोड का हो रहा निर्माण ,ग्राम पंचायत पसान का मामला

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान :: छत्तीसगढ़  में सरकार बदली पर भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है ताजा मामला कोरबा जिला के ग्राम पंचायत पसान का है जहाँ प्राथमिक विद्यालय दर्रीपारा से मैन रोड को जोड़ने के लिए 300 मीटर ,सी सी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है , पर ठेकेदार द्वारा शासन के मंशानुरूप कार्य न कर गुणवत्ता हीन सी सी रोड का निर्माण कराया जा रहा है ,यह  कार्य  pwd के इंजीनियर की निगरानी में कराया जा रहा है ,पर समस्त कार्य में इंजीनियर  की भूमिका भी संदिग्ध है उनके द्वारा ठेकेदार के कंधा से कंधा मिलाकर गुणवत्ता विहीन कार्य को आंख बंद कर मौन स्वीकृति प्रदान किया जा रहा है ,
इंजीनियरिंग में इंजीनियर को मात दे रहा ठेकेदार
इस रोड को गुणवत्ता विहीन बनाने में ठेकेदार ने इंजीनियरिंग बुद्धि का इस्तेमाल किया है ,उनके द्वारा रोड के दोनों साइड में ज्यादा गड्ढा कर और बीच के भाग को उथला कर शासन के आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं ,ऐसा करने से यह रोड देखने में तो मोटी परत की मजबूत दिखाई देती है ,पर बीच के हिस्से में नाममात्र का मटेरियल डाले जाने के कारण कुछ ही महीनों में उखड़ने लगेगी

मैटेरियल में की जा रही चोरी
बनने वाले रोड में मटेरियल के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है ,14 तसले रेत ,7 तसला गिट्टी ,2 तसला सीमेंट से बना  सड़क आखिर कैसे मजबूत रहेगा ,पानी तराई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रहा है ,पर आम आदमी को दिखने वाला काम इस काम में पारंगत इंजीनियर को  क्यो नही दिखाई दे रहा है ,जबकि ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानक का सीमेंट भी उपयोग नही किया जा रहा है

जाँच के बाद खुलेगी कलाई
इस  गुणवत्ताहीन  कार्य की शिकायत ग्रामीण कलेक्टर कोरबा से करने की बात कह रहे हैं जांच के उपरांत ठेकेदार की मनमानी सामने आने की उम्मीद है ,

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!