कोरबा / पसान // विजयवेस्ट पुटिपखना मार्ग पर गिट्टी से ओवरलोड ट्रक बेकाबू होकर बिजली के खम्बे में घुस गया बिजली का पोल टूटने के बाद ट्रक पलट गया , इस दौरान बिजली सप्लाई बंद होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया

जानकारी के अनुसार एक ट्रक ओवरलोड गिट्टी भरकर पुटी पखना की ओर जा रहा था की अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह विद्युत के खम्बे को तोड़ते हुए पलट गया ,ट्रक के पलटने से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई , यहां यह बताना लाज़मी होगा की ग्रामीण प्रधानमंत्री सड़क पर ओवरलोड ट्रक के लगातार चलने से पुटी पखना – पसान मार्ग अत्यंत जर्जर हो गया है यहां छोटी गाड़ियों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,


