कोरबा / कटघोरा // कोरबा जिले के कटघोरा में ‘कटघोरा के राजा’ के आगमन की भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया.20 अगस्त को आयोजित ‘कटघोरा के राजा’ के स्वागत यात्रा ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया.शुभ यात्रा की शुरुआत कासनिया से हुई और यह मुख्य मार्ग से गुजरते हुए नगर में प्रवेश किया। इस शोभायात्रा का केंद्र बिंदु 21 फीट ऊंची राजा की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी.नगर में इस भव्य आगमन का स्वागत रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया.

