आपत्ति पर संज्ञान नहीं लेने पर की जाएगी आंदोलन : दीनानाथ आयाम
पसान/कोरबा : आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई पसान के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष पसान दीनानाथ आयाम के अगुवाई में पसान तहसीलदार श्री वीरेंद्र श्याम को, रूंगटा सांस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चाईबासा को आबंटित कोयला खदान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सावधानिक कानूनी प्रावधान को दरकिनार कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा द्वारा पेशा एक्ट -1996, एवं पेशा नियमावली छत्तीसगढ़ 2022 के प्रावधानों को नजरअंदाज करते हुए 30 सितंबर 2025 को प्रभावित ग्राम पंचायतों के सचिव को ग्रामसभा में प्रस्ताव ठहराव के लिए निर्देशित किया गया था।उस आदेश के विरुद्ध तहसीलदार पसान को ज्ञापन सौंपा गया और प्रशाशन , रूंगटा सांस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा कानून को दरकिनार तानाशाही करने पर जनहित और जल जंगल जमीन को सुरक्षित करने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सड़क से संसद तक संवैधानिक लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी।


